लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1,800 विद्यार्थियों ने भाग लिया

NEHA | 7 अक्तूबर 2024 at 10:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कांगड़ा विभाग में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1,800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा में 9 और पालमपुर में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रांत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 31,000, द्वितीय पुरस्कार 21,000 और तृतीय पुरस्कार 15,000 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा, जिला स्तर पर भी पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कूल स्तर के टॉपर को भी सम्मानित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला संयोजक गगन ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें