लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सेब के दामों में आया उछाल, प्रति पेटी बागवानों को मिल रहे…

SAPNA THAKUR | 15 अक्तूबर 2021 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सेब का कारोबार अब सिमटने वाला है। मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का कारोबार लगभग सिमट चुका है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब की पेटियां मंडियों में पहुंच रही है। जिसके चलते बागवानों को इन दिनों सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों के चेहरे कोरोना महामारी के इस दौर में खिल गए हैं। बता दें कि सेब सीजन की शुरूआत में बागवानों को उनकी फसलों के उम्दा दाम नहीं मिल पा रहे थे।

बागवान सेब के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कई बागवानों ने मंडियों में सेब लाना बंद कर दिया था। कुछ बागवानों ने तो सेब तुड़ान पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद धीरे-धीरे व्यापारी भी दाम बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाने लगे और अब सेब के दामों में उछाल आ गया है। जिसके चलते सेब की प्रति पेटी के दाम तीन सौ से छह सौ रुपये तक बढ़ गए हैं। रॉयल सेब के दाम बागवानों को 1800 से 2400 रुपये प्रति पेटी मिल रहे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा गोल्डन 800 से 1400 रुपये और कम गुणवत्ता वाले सेब के दाम 800 से 900 रुपये मिल रहे है। उधर, अभी तक हिमाचल के देश भर की मंडियों में सेब की दो करोड़ 76 लाख 71 हजार 215 पेटी पहुंची है। संयुक्त किसान मंच अध्यक्ष हरीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बागवानों के दबाव के कारण दाम में बढ़ोतरी हुई है। बताया कि सेब सीजन समाप्त होने वाला है। अब किन्नौर के अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब बचा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें