लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर के लोगों को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुकाजी दौरा :भाजपा

PARUL | 14 नवंबर 2024 at 10:37 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/नाहन

सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने संयुक्त बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहुंचकर कोई भी घोषणा न कर लोगों को निराश किया है।उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रेणु मंच से हमेशा ही यहां पहुंचने वाले मुख्यमंत्री द्वारा जिला भर के लिए घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन इस बार कोई भी घोषणा न कर मुख्यमंत्री ने जिला की जनता को निराश कर दिया।


विनय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे और यहां के लोगों को उम्मीदें थी कि कई बड़ी घोषणाएं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्यक्रम के दौरान यहां भाजपा नेताओं व कांग्रेस नेताओं ने भी कुछ मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी, लेकिन मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को अनसुना किया और कोई भी घोषणा नहीं की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को प्रदेश की जनता की चिंता नहीं है और सिर्फ अपने चहेते लोगों को खुश करने के लिए सरकार फैसला ले रही है और इस कार्यकाल में जनता सरकार से तंग आ चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें