लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लापता चल रहे 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ब्यास नदी से बरामद

SAPNA THAKUR | 12 अक्तूबर 2021 at 10:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

परागपुर से सटे गांव लग बलियाना में लापता चल रहे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि 8 अक्टूबर को लग बलियाना का 45 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मस्तराम घर से अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद व्यक्ति के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी।

वहीं पुलिस ने जब छानबीन की तो व्यक्ति की स्कूटी चम्बापतन कालेश्वर महादेव पुल के निकट बरामद कर ली गई। जिसके चलते पुलिस ने शक जाहिर किया कि व्यक्ति ने ब्यास नदी से छलांग लगाई है। लिहाजा पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से ब्यास नदी में सर्च अभियान शुरू किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच पुलिस को व्यक्ति का शव चुधरेड पंचायत के तहत पड़ते फेरा ब्यास नदी से बरामद हुआ। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें