लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने टेंपो से पकडे खैर के 31 मोछे

SAPNA THAKUR | 18 फ़रवरी 2022 at 12:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

गगरेट पुलिस ने टेंपो से खैर के 31 मोछे बरामद किये। मामले में पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने लोहारली गांव में नाकाबंदी के दौरान टेंपो को जांच के लिए रुकवाया। टेंपो में चालक सनी और एक अन्य नरेंद्र निवासी जाड़ला कोयड़ी सवार थे।

जब पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की गई तो वह घबरा गए। टेंपो की तलाशी ली गई तो उसमें खैर के 31 मोछे पाए गए। जब दोनों से लकड़ी संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन अधिनियम व चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]