चुनाव अधिकारी डेजी ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ चुनाव, जिला से केवल एक ही भर गया नॉमिनेशन
हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन
आखिर कार पिछले कई दिनों से चल रही जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष के नाम की चर्चा को शनिवार को विराम लग गया। जिला सिरमौर भाजपा की सरदारी इस बार पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को दे दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हालांकि पार्टी के द्वारा इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है मगर शनिवार को जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए केवल एक ही नॉमिनेशन धीरज गुप्ता का भरा गया था।
जिला अध्यक्ष का चुनाव चुनाव अधिकारी प्रदेश भाजपा सचिव डेजी ठाकुर व सांसद व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला भाजपा कार्यालय दीप कमल में चुनाव अधिकारी प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर व सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।
इस चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पांवटा साहिब के विधायक व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी विधायक रीना कश्यप श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे नारायण सिंह शिलाई से बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई भाजपा के दिग्गज मौजूद रहे।
चूंकि जिला से केवल एक ही नॉमिनेशन फाइल हुआ था लिहाजा सर्व समिति से जिला भाजपा उपाध्यक्ष रहे पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को जिला सिरमौर भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है।भाजपा के द्वारा रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
भाजपा के द्वारा जिला कार्यालय में इस उपलक्ष पर लंच भी रखा गया है।बरहाल फिर से बनिया कम्युनिटी के जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद जिला में भाजपा संगठन के समीकरण 2027 के चुनाव में बिगड़ेंगे या फिर और बेहतर बनेंगे यह कहा नहीं जा सकता ।
मगर यह तो तय है कि जहां प्रदेश में डॉ राजीव बिंदल की जगह राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है वही यह भी अब लगभग पक्का है कि नाहन से डॉ राजीव बिंदल ही 2027 के लिए प्रत्याशी होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group