बैठक में मंडल स्तर की कार्यकारिणी का गठन
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट संगठन की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ईश्वर चंद शर्मा ने की। बैठक में मंडल स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, राम सिंह भारती व अजमेर सिंह को उप प्रधान, दिलीप सिंह को महासचिव तथा नाजर खान व राजेंद्र सिंह को सचिव मनोनीत किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके साथ किशोरी लाल पराशर को वित्त सचिव, यशवंत सिंह व नारायण दत्त शर्मा को लेखा परीक्षक, जसवंत सिंह को प्रेस सचिव, मोहनलाल को संगठन सचिव, अशोक कुमार को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अतिरिक्त प्रेम सिंह, धर्म सिंह, विजय कुमार व अरुण बालिका को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
इसके साथ ही बाबूराम पुंडीर, बाबूराम चौहान, रामचंद्र, रोशन लाल को क्रमशः रेंज प्रभारी जमटा, नाहन, कोलर व त्रिलोकपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस चुनाव में जिला के फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में और डॉक्टर दीनदयाल वर्मा जिला महासचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। यह संगठन आने वाले महीनों में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण के अनेक कार्य करेगा। नाहन मंडल की अगली बैठक 16 सितंबर 2024 को शंभूवाला में सुबह 11:00 रखने का निर्णय लिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group