लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

देश और राज्य को तोड़ने का प्रयास कर रही बीजेपी- दीपा दास मुंशी

SAPNA THAKUR | 15 फ़रवरी 2022 at 5:28 pm

HNN/ नाहन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की सदस्यता अभियान की हिमाचल प्रभारी व पीआरओ दीपा दास मुंशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश व राज्य को तोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का जो नारा दे रही है उसमें वह कहीं पर भी सफल नहीं हो रही है। भारतीय जनता पार्टी हर राज्य में पिछडती जा रही है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को नाहन पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश व समाज को विभाजन करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो हाल ही में 4 विधानसभा व एक लोकसभा के उपचुनाव हुए थे उसमें कांग्रेस ने एकजुटता का जो परिचय दिया है वह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना तय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की पीआरओ दीपा दास मुंशी ने कहा कि कांग्रेस के डिजिटल सदस्य बनाने का अभियान भी तेजी से चल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला व मंडल स्तर पर कमेटियों को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश भर में कोरोना के कारण जो सदस्यता अभियान रुक गया था उसे फिर से तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक 240000 सदस्यता फॉर्म बांटे जा चुके हैं।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शून्य विकास अहम मुद्दा है। कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा व कार्यशैली में चुनावी वर्ष में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी तथा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से कर्मचारियों का समर्थन करती है तथा कांग्रेस सत्ता में आने पर ओ पी एस को लागू करने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के किए गए कार्यों को कांग्रेस नहीं भुलायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन मजबूत है तथा संगठन के आधार पर ही कांग्रेस सत्ता वापसी करेगी। कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया समिति के चेयरमैन व शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी, कुंजना सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, जयदीप शर्मा समेत कांग्रेस के दर्जनों अन्य नेता उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]