कर्जे में डूबी भाजपा सरकार को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं – एन. के.पन्डित

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 25, 2021

HNN / मंडी

राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन. के. पन्डित ने मण्डी से मीडिया को जारी बयान में स्पष्ट कहा कि कर्जे में डूबी भाजपा सरकार को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जश्न मनाने का अधिकार खो चुकी है। पन्डित ने कहा कि इस वक्त हिमाचल की भाजपा सरकार ने प्रदेश को 65000 करोड़ से ज्यादा कर्जे में धकेल दिया है और फिर जय राम की भाजपा सरकार किस मुँह से जश्न मना रही है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए मंडयाली भाषा में कहा कि चोर नाती, चोर बाराती, चोर बयाणे आये, अच्छा कित्या नाईए पुरोहतें चोरां ने चोर मिलाये।

उन्होंने प्रदेश की जय राम सरकार से पूछा कि वो कब अपनी और अपने बजीरों, मंत्रियों की फिजूल खर्ची पर रोक लगाएंगे। उन्होंने प्रदेश के मुखिया से कहा कि बार बार 500 करोड़ कर्जा लेकर सरकार चलाना प्रदेश हित में नहीं है। एन. के. पन्डित जो हमेशा भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बजुर्गों की बात माननी चाहिए क्योंकि बजुर्गों का कहना है कि कर्जा लेकर देशी घी के साथ रोटी खाने से अच्छा है, कर्जा मुक्त रहकर नमक से रोटी खा लो। पन्डित ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करके झूठे लारे लप्पे लगाकर वोट हासिल करती है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा की ना तो नीति स्पष्ट है और ना नियत। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार में दम है तो हिमाचल की भाजपा सरकार, अनुराग ठाकुर और जगत प्रकाश नड्डा तथा भाजपा के लोकसभा में हिमाचल के मौजूद सांसद पड्डल मैदान मण्डी की रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रैली में हिमाचल प्रदेश को वित्तीय पैकेज दिलवाकर हिमाचल को कर्जा मुक्त करवाने की रैली से घोषणा करवाएं ताकि डबल इंजन की सरकार का प्रदेश वासियों को लाभ मिल सके।

एन. के. पन्डित ने हिमाचल की भाजपा सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दिन के समय में अपनी रैली में बिना मास्क लगाये भीड़ जुटाकर रैली कर सकती है और फिर नाईट कर्फ़्यू लगाना कौन सी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सब से ज्यादा कर्जा लेने वाले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बन गए है। उन्होंने प्रदेश वासियों को क्रिसमिस की शुभकामनायें देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: