लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

करवा चौथ कल: आपके शहर में कब होगा चांद का दीदार, जानिए-

SAPNA THAKUR | 12 अक्तूबर 2022 at 4:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ का पावन त्योहार 13 अक्तूबर यानी कि कल मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत भी रखेगी। करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा भी दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदाई मानी जाती है। सुहागन महिलाओं में चतुर्थी के चांद को दिखने के समय को लेकर काफी उत्सुकता भी रहती है।

बता दें, हिमाचल प्रदेश में कल मौसम साफ रहने वाला है जिसके चलते सुहागिनों को चाँद का दीदार बड़े ही आसानी से होगा। राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात आठ बजकर तीन मिनट जबकि धर्मशाला में आठ बजकर 21 मिनट पर चांद का दीदार होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीँ, कांगड़ा शहर सहित हमीरपुर, बिलासपुर, बनिखेत, नाहन व नूरपुर में चांद का दीदार आठ बजकर छह मिनट पर हो जाएगा। इसके अलावा जिला चंबा के शहर चंबा, पालमपुर, बैजनाथ, सरकाघाट, सुंदरनगर में चांद आठ बजकर पांच मिनट पर निकलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]