HNN/कांगड़ा
कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा राजा का तालाब-जवाली सड़क पर हुआ। सोमवार को निजी बस संसारपुर टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी। इस बीच समलाना में बियर फैक्ट्री के पास बस अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई. इस हादसे में चालक सहित 10 सवारियों को चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। साथ ही दुर्घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चर्चा है कि बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group