लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप चुनाव में मिली प्रचंड जीत को कसुंपटी कांग्रेस ने बताया ऐतिहासिक

PRIYANKA THAKUR | 3 नवंबर 2021 at 2:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नैतिकता के आधार पर सीएम जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप दें त्यागपत्र -अनिरूद्ध

HNN / शिमला

उप चुनाव में कांग्रेस की मिली प्रचंड जीत को कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक एवं एआईसीसी सचिव अनिरूद्ध सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, बलदेव पुरी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक करार दिया है। इन्होने विजेता कांग्रेस प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं दी है । बुधवार को जारी संयुक्त बयान में विधायक अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें होने के बावजूद भी उप चुनाव में भाजपा एक सीट भी नहीं ले सकी जोकि भाजपा के लिए शर्म की बात है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया हैं। बेलगाम मंहगाई के कारण आज गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है और मुख्यमंत्री बोल रहे कि मंहगाई कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी की बीते सात वर्षों से सरकार है और प्रदेश में भी भाजपा सरकार चार वर्ष पूरे होने लगे हैं फिर भी कांग्रेस को कोस रहे हैं ।

प्रदेश में विकास के बड़े बड़े दावा करने वाली डबल ईंजन की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं । रामकृष्ण शांडिल और अतर सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी का जादू अब खत्म हो गया है । वर्ष 2019 में जहां मंडी संसदीय सीट से भाजपा को सवा चार लाख की लीड मिली थी वहीं दो साल बाद पलटकर शून्य पर आ गई है। सबसे अहम बात यह हैं कि सीएम द्वारा उप चुनाव में स्वंय कमान संभाल रखी थी और मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सीएम ने स्वयं 68 से अधिक जनसभाएं की।

उन्होने कहा कि हिमाचल के अब तक के इतिहास में उप चुनाव के दौरान केवल जयराम ठाकुर सरकार को पहली बार इतनी करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। जिस मुख्यमंत्री को अपने राज्य में मंहगाई व बेरोजगारी का आभास नहीं हैं ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है । उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा यदि प्रदेश में विकास किया होता तो उप चुनाव में इतनी फजीहत न होती । उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और वर्ष 2022 के दौरान प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]