HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ में 10 परिवारों को लगभग 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। सत्ती ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 4 वर्षों में ऊना विधानसभा क्षेत्र में ही जरूरतमंदों को सीएम रिलीफ फंड से दो करोड़ रुपए से अधिक की मदद प्रदान की गई है। सतपाल सिंह सत्ती ने आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया तथा कहा कि गरीब परिवार होने के नाते वह गरीबी का दर्द भली-भांति समझते हैं। इसलिए गरीब व जरूरतमदों की सहायता के लिए हमेशा तत्परता के साथ कार्य करते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group