लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सतपाल सिंह सत्ती ने निषाद को दी बधाई, कहा- सिल्वर मेडल जीतकर देश के साथ ऊना जिला का बढ़ाया मान

PRIYANKA THAKUR | 4 सितंबर 2021 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

छोटे से गांव से निकलकर इतने बड़े मंच पर पदक जीता एक बहुत बड़ी उपलब्धि…सत्ती

HNN / ऊना

टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंब निवासी निषाद कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निषाद का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के साथ-साथ ऊना जिला का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंब उपमंडल के बदाऊं जैसे छोटे से गांव से निकलकर इतने बड़े मंच पर पदक जीता एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके लिए निषाद की कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ-साथ उनके कोच को भी बधाई। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक व ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। खेलो इंडिया अभियान मोदी सरकार ने शुरू किया है, जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाली स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

 वही, निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को खेल के प्रति काफी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया है कि वह नशों से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]