HNN/ ऊना
ऊना स्थित अंब में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में घायल एक अन्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान बलदेव ठाकुर पुत्र चेत राम निवासी टकारला के रूप में हुई है। इसके अलावा पुष्पिंद्र कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी टकारला घायल है जिसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार, बलदेव ठाकुर बाइक (HP-19-A 4427) पर सवार होकर पुष्पिंद्र कुमार के साथ टकारला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक जंगली जानवर से टकरा गई। बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां से चिकित्सकों ने बलदेव ठाकुर को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया परंतु युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। खबर की पुष्टि एस एच ओ अंब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए युवक को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था परंतु यहां पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group