rip-3.jpg

फाइबर शीट टूटने से फर्श पर गिरा सुपरवाइजर, दर्दनाक मौत

HNN/ ऊना

गगरेट के एक निजी उद्योग में फाइबर शीट टूटने से सुपरवाइजर नीचे फर्श पर गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आनन-फानन में तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार गगरेट के एक उद्योग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात सौरभ जसवाल (27) निवासी गांव बढोह उद्योग की छत को रिपेयर कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही जैसे ही वह छत से जाने लगा तो फाइबर शीट टूट गई। फाइबर शीट के टूटने से सुपरवाइजर अनियंत्रित होकर फर्श पर गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने पुष्टि की है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: