HNN / शिमला
राजधानी शिमला में पति द्वारा पत्नी से की मारपीट में महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। वही, महिला ने मरने से पहले अपनी मौत का खुलासा किया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय सोफिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर को अपने पति अरविंद और 3 साल के बेटे के साथ शिमला घूमने आई थी।
जब वह 26 सितंबर को चायल रोड पर घूमने के लिए निकले तो उसके पति ने कार में उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई। इसके बाद उसका पति उसे अस्पताल ले गया जहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी कार दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुई है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जब महिला की हालत में सुधार नहीं आया तो उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिंदगी की आखिरी सांसे ले रही महिला ने मरने से पहले पुलिस को सारी घटना बता दी और उसके थोड़ी ही देर बाद महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group