Himachalnow / नाहन
कांग्रेस पर संविधान निर्माता अंबेडकर की उपेक्षा का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा और उनके योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें नेहरू की कैबिनेट से बाहर जाने पर मजबूर किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अंबेडकर और संविधान की उपेक्षा
डॉ. बिंदल ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को डॉ. अंबेडकर ने संविधान की प्रति राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सौंपी थी और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। लेकिन, कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को 1952 के चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगाई। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, फिर भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।
इंदिरा गांधी और आपातकाल
डॉ. बिंदल ने इंदिरा गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गद्दी बचाने के लिए न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की और देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। उन्होंने मीडिया पर प्रतिबंध लगाए, अखबार बंद किए और एक लाख से अधिक नेताओं को जेल में डाल दिया।
संविधान की प्रस्तावना में बदलाव का आरोप
डॉ. बिंदल ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने संविधान की प्रस्तावना में बदलाव किए, जिससे केवल कांग्रेस को लाभ पहुंचा। कांग्रेस ने बार-बार धारा 365 का दुरुपयोग कर सरकारें गिराईं और सत्ता का दुरुपयोग किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group