Coronavirus/ एक हफ्ते में 32% बढ़ गए केस, 24 घंटे में सामने आये…

ByPRIYANKA THAKUR

Aug 30, 2021

देश में कोरोना के मामलों की रफ्तार एक हफ्ते से तेजी से बढ़ रही है। देश भर के आंकड़ों को देखें तो कोरोना के आंकड़े पिछले 8 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। बीते हफ्ते देश में कोरोना के 2.9 लाख नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले सप्ताह के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,909 नए मामले दर्ज किए गए।

वर्तमान में भारत का कोरोना रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल 34,763 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,19,23,405 हो गई है। वर्तमान में भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 3,76,324 है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 7,766 मरीजों की वृद्धि हुई है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: