लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

AVN SCHOOL NAHAN/भावभीनी विदाई पार्टी में विद्यार्थियों ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 25 फ़रवरी 2025 at 6:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / नाहन

प्रधानाचार्य के.के. चंदोला ने दिया सफल जीवन का मूल मंत्र

नाहन: स्थानीय ए.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विशिष्ट अतिथि और सम्मान समारोह
इस विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षाविद के.के. चंदोला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रतिभा चंदोला विशिष्ट अतिथि रहीं। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अनूठे और प्रेरणादायक टाइटल देकर सम्मानित किया, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन
प्रधानाचार्य के.के. चंदोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके सांस्कृतिक, चारित्रिक, नैतिक और सामाजिक विकास से ही राष्ट्र की उन्नति सुनिश्चित होती है। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि यदि राष्ट्र का भविष्य समृद्ध और सशक्त होगा, तो देश भी उन्नति की राह पर अग्रसर होगा।

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
इस दौरान स्कूल की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें अक्षत वालिया, ध्रुव पंडित, आंचल, करनपाल, नंदिनी, एकलव्य, कैफ, विवेक, मयंक पंवर, स्नेहा, मानसी, अक्षिता, सूर्यांशी, अंजली, वर्षा, विजेंद्र, पलक गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ग्रुप डांस, एकल नृत्य, नृत्य नाटिका, लोकगीत, हिमाचली नाटी, पंजाबी डांस, कविता पाठ, एकल गीत और अन्य रुचिकर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन साकत सिंघमार, कृष, कृतिका, एनम चौहान, रेहाना, रिधिमा और आरुशी ने किया। वहीं दिवांशी, सोनाक्षी, दिशा, रिया, आशु, अनुष्का, आंचल, निताशा, अदिति, शगुन, पवन, निखिल, वैभव, यश, स्वास्तिक, अनुज, निर्णय, अहाना, हर्षित और दिव्यांक ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जमा दो कक्षा के आदित्य, रुद्र, कैफ, आर्य, रिया, मासीरा, मनस्वी, अक्षिता, आंचल, नंदिनी, खुशबू, विदिशा, सांभवी और सार्थक ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]