मेष राशि (Aries)
आज चंद्रमा छठे भाव में है, जिससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद समाप्त होगा। हर्षण योग के प्रभाव से व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बनेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। शिक्षा और खेल संबंधी गतिविधियों में आपकी भागीदारी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट स्टडी फायदेमंद साबित होगी। कार्यस्थल पर नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में विवादों से बचें। सेहत के लिए नियमित व्यायाम आवश्यक रहेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वृषभ राशि (Taurus)
चंद्रमा पांचवें भाव में है, जिससे संतान सुख का योग बनेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें। मेहनत के बल पर उन्नति के अवसर बनेंगे। छात्रों को अब एकाग्रता से पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। लव और मैरिड लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। नए औद्योगिक उपकरण खरीदने की योजना बन सकती है। व्यवसाय में निर्णय सोच-समझकर लें।
मिथुन राशि (Gemini)
चंद्रमा चौथे भाव में है, जिससे प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अतिरिक्त कार्यभार से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक निर्णयों में मतभेद की स्थिति बनेगी। लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। अधिक भागदौड़ से थकान और चोट लगने की आशंका है।
कर्क राशि (Cancer)
चंद्रमा तीसरे भाव में है, जिससे मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर में शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में वेतन वृद्धि की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
चंद्रमा दूसरे भाव में है, जिससे पुण्य कार्यों की प्रेरणा मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रमोशन की संभावनाएं हैं। वित्तीय खर्चों में अचानक बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर होना चाहिए। व्यवसाय में लाभ और इनकम बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि (Virgo)
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर को लेकर चिंता हो सकती है, अतः योग्य व्यक्ति से सलाह लें। व्यवसाय में स्मार्ट वर्क से प्रगति होगी। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
चंद्रमा बारहवें भाव में हैं जिससे आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विदेश से जुड़ा कोई कार्य सफल होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई का अवसर बन सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि संभव है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
चंद्रमा दशम भाव में है, जिससे नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए समझौते होंगे। पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा।
मकर राशि (Capricorn)
चंद्रमा नवम भाव में है, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी सलाह की सराहना होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
चंद्रमा अष्टम भाव में है जिससे दिन की शुरुआत में मानसिक अस्थिरता रह सकती है। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें।
मीन राशि (Pisces)
चंद्रमा सप्तम भाव में है, जिससे पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी लाभकारी होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group