लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

10 से 15 अगस्त तक हिमाचल में भाजपा चलाएगी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भाजपा 10 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, शहीद स्मारकों पर सफाई, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और वृक्षारोपण कार्यक्रम होंगे।

शिमला

तिरंगे के सम्मान में जुटेगी भाजपा, 15 अगस्त को हर बूथ तक पहुंचेगा तिरंगा
हिमाचल प्रदेश भाजपा 10 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चलाएगी। वीरवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

10 अगस्त को सभी 171 मंडलों में तिरंगा यात्रा
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के 171 मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन यात्राओं में स्थानीय कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।

12 व 13 अगस्त को शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान
उन्होंने बताया कि 12 और 13 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारकों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
14 अगस्त को भाजपा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस दिन भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय हुए अत्याचारों और बलिदानों को याद किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में आयोजित होंगे, जिसमें लगभग 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

15 अगस्त को हर घर, हर बूथ पर तिरंगा फहराया जाएगा
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर, पार्टी कार्यालय, सार्वजनिक स्थल और बूथ स्तर तक तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]