ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन में विभिन्न निजी कंपनियों के 297 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सोलन
विभिन्न कंपनियों में भर्ती
ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी में पेंटर, हेल्पर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर और इलेक्ट्रिशियन के 115 पदों के लिए भर्ती होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आईटीआई और नॉन-आईटीआई के लिए अवसर
मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड नालागढ़ में आईटीआई व नॉन-आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा क्लब महिंद्रा कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग और सुपरवाइजर के 7 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, एचएम, आईटीआई (सभी ट्रेड) और बी.फार्मा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।
06 फरवरी को सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ 06 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





