लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन में 06 फरवरी को 313 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 2 फ़रवरी 2026 at 6:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा संशोधित जानकारी के अनुसार 06 फरवरी को अब कुल 313 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सोलन

कई कंपनियों में अलग-अलग पदों पर भर्ती
ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी में पेंटर, हेल्पर व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर और इलेक्ट्रिशियन के 115 पद भरे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आईटीआई, नॉन-आईटीआई और तकनीकी पद शामिल
ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड नालागढ़ में आईटीआई व नॉन-आईटीआई के 150 पद, क्लब महिंद्रा कण्डाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग और सुपरवाइजर के 7 पद, ऑपरेटिव इंजीनियर ट्रेनी के 5 पद तथा जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में बी.ए.एम.एस. चिकित्सक व एग्जीक्यूटिव के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, एचएम, आईटीआई (सभी ट्रेड), बी.फार्मा और बी.ए.एम.एस. निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी
अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल के माध्यम से अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन से पूर्व रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।

06 फरवरी को सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ 06 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]