HNN / शिमला
प्रदेश की बागडोर संभालने पर कसुंपटी के विधायक अनिरूद्ध सिंह राणा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, कसुंपटी कांग्रेस मंडल के उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा, भूपेन्द्र कंवर, रामभज, राजेन्द्र शर्मा, दौलत राम मेहता, सुरेन्द्र सोडी, जबर सिंह ठाकुर, चंचल वर्मा, रामगोपाल मेहता, रमेश ठाकुर, नेत्र सिंह वर्मा, हंसराज, सुरेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है।
इनका कहना है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में बुलंदियों को छूएगा। कसुंपटी कांग्रेस ने अनिरूद्ध सिंह राणा को कैबिनेट में शमिल करने की भी मांग की है। इनका कहना है कि कसुंपटी निर्वाचन में बीते 20 वर्षों से कांग्रेस का वर्चस्व कायम है तथा अनिरूद्ध सिंह कसुंपटी विस क्षेत्र से तीसरी बार भारी मतों से चुनकर आए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group