लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस


सिरमौर जिला भाजपा की नई टीम घोषित, 22 पदाधिकारियों और 44 कार्यकारिणी सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रदेश संगठन मंत्री बिहारी लाल शर्मा की मुख्य उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों की तैयार की गई रणनीति

नाहन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हिमाचल प्रदेश ने सिरमौर जिले की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को नाहन स्थित दीप कमल जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री बिहारी लाल शर्मा की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने नई टीम की घोषणा करते हुए 22 पदाधिकारियों और 44 कार्यकारिणी सदस्यों के नामों का खुलासा किया।

नई कार्यकारिणी में छह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें नाहन से प्रताप ठाकुर और सुलेखा देवी, पोंटा साहिब से अनिल सैनी और सतीश शर्मा, और जयराम वर्मा और सुनील शर्मा शामिल हैं। दो महामंत्री बनाए गए हैं – तपेन्द्र चंद्र शर्मा जो नाहन से हैं, और रणवीर ठाकुर जो श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से हैं। कोषाध्यक्ष का दायित्व नाहन से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप विज को सौंपा गया है। इसके अलावा, छह जिला सचिव भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें नाहन से नीति अग्रवाल, पच्छाद से विद्यानंद, श्री रेणुका जी से सीता तोमर, शिलाई से ज्ञान शर्मा और द्रौपदी शर्मा, और पच्छाद से ललिता शर्मा को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यालय सचिव का दायित्व नाहन के शिव कुमार गर्ग को दिया गया है, जबकि नाहन के ही राकेश गर्ग उर्फ निन्ना भाई को फिर से जिला भाजपा मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रवक्ता का दायित्व नाहन के प्रीत मोहन शर्मा को दिया गया है। आईटी संयोजक पोंटा साहिब के विकेश तोमर और सह-संयोजक पच्छाद के कमल नागवान को बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व शिलाई के वीरू ठाकुर को सौंपा गया है, जबकि इनके साथ सह-संयोजक रेणुका जी के जयपाल ठाकुर को जोड़ा गया है।

इसके साथ ही, पुष्पा चौधरी, माया देवी, जयप्रकाश, लक्ष्मी देवी, शकुंतला ठाकुर, प्रेमपाल ठाकुर, बलबीर धीमान, शिक्षा देवी, रछपाल सिंह, पंकज पुरी, जगन्नाथ, बबीता प्रभार, कमला देवी, कंठीराम, सुभाष चौधरी, सुनीता देवी, राजेंद्र नेगी, गंगाराम सिंगटा, सुरेंद्र नेगी, चंद्रकला, सूरत सिंह चौहान, पूर्ण ठाकुर राजपूत, हृदय राम पुंडीर, नीता देवी, आशा तोमर, सुमित्रा धीमान, देवेंद्र सिंह, उजागर सिंह, जगमोहन पुंडीर, कुलानंद, कौशल्या देवी, राकेश पुंडीर, प्रेम सिंह, सुरेंद्र नेहरू, ओमप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, रीता ठाकुर, बालमुकंद, नरेंद्र कुमार, नवीन शर्मा, सुमन, शकुंतला, हरि ठाकुर और रामलाल को जिला कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव भंडारी, मलकीत सिंह, पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मेलाराम शर्मा, और सैन वाला पंचायत के प्रधान संदीप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 से पूरे देश भर में भाजपा का संगठन पर्व शुरू हुआ था, जिसके तहत सबसे पहले प्राथमिक और फिर सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद मंडल की रचना की गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिला सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी के गठन के बाद अगस्त माह में सभी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे।


शर्मा ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के 8000 से भी अधिक बूथों पर अपने घरों सहित सामान्य जनों को तिरंगा वितरित कर उन्हें घरों पर लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को काली दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में शांति के साथ मशाल जुलूस निकाले जाएंगे और इनडोर कार्यक्रमों में संगोष्ठी का आयोजन होगा।
उन्होंने दावा किया कि शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में प्रदेश का संगठन एकजुट और मजबूत है और आने वाले पंचायती राज चुनावों समेत हर तरह के चुनाव के लिए तैयार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]