HNN/शिमला
शिमला के संजौली में मस्जिद से जुड़े मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही इस पर फैसला आने की संभावना है। राजधानी के संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के मामले की शनिवार को नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई होगी।
नगर निगम के अनुसार संजौली मस्जिद से जुड़े मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही इस पर फैसला आने की संभावना है। निगम के अनुसार अब इस मामले में वक्फ बोर्ड को पार्टी बनाया गया है। बोर्ड एक बार इस मामले पर अपना जवाब दे चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मस्जिद मामले में पहली बार साल 2009 में नगर निगम के पास शिकायत पहुंची थी। यहां अवैध निर्माण करने के आरोप लगे थे। निगम प्रशासन के अनुसार पहले मौके पर एक मंजिल और एटिक के रूप में मस्जिद थी, लेकिन साल 2024 तक यहां अब एटिक समेत कुल पांच मंजिलें बन चुकी हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि सुनवाई के दौरान भी यहां अवैध निर्माण हुआ है। पांच से ज्यादा बार काम रोकने के आदेश भी जारी हुए हैं। कुल 44 पेशियां इस मामले में हो चुकी हैं। इस साल भी एक बार इस मामले की सुनवाई हुई है। अब दूसरी बार शनिवार को सुनवाई होनी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





