कांग्रेस पार्टी केवल श्रीराम के नाम के कारण योजनाओं और कार्यों का विरोध कर रही है। यह मानसिकता अब जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।
नाहन
बूथ संपर्क अभियान में कांग्रेस पर तीखा प्रहार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन क्षेत्र के खजूरना, कोटड़ी, मंझोली और गाडा बूथ में बूथ संपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम के नाम से ही आपत्ति है और वह हर उस कार्य का विरोध करती है, जो किसी भी रूप में श्रीराम से जुड़ा हो।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राम जन्मभूमि से लेकर योजनाओं तक विरोध की परंपरा
डॉ. बिंदल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कांग्रेस ने वर्षों तक विरोध किया। इस विरोध में कांग्रेस ने न्यायालयों में बड़े स्तर पर कानूनी लड़ाइयां भी लड़ीं। उन्होंने कहा कि राम सेतु हो या श्रीराम से जुड़े अन्य कार्य, कांग्रेस ने हमेशा विरोध की भूमिका निभाई है।
‘जी राम जी’ योजना पर भी नाम के कारण विरोध
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘जी राम जी’ योजना का विरोध किसी नीति या जनहित के आधार पर नहीं किया जा रहा, बल्कि केवल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि योजना के नाम में श्रीराम जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही योजना में राम नाम आया, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने विरोध शुरू कर दिया।
सनातन विरोध को बताया कांग्रेस की पहचान
डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सनातन विरोधी सोच अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री के बयानों और आचरण से यह मानसिकता बार-बार सामने आई है। उन्होंने इसे तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम बताया।
जनता देगी समय पर जवाब
डॉ. बिंदल ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की सोच को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि श्रीराम और सनातन का विरोध करने वाले अंततः राजनीतिक रूप से कमजोर होते गए हैं और आने वाले समय में जनता इसका उत्तर देगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





