लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला में दो जगह हुआ भीषण अग्निकांड, 45 साल का व्यक्ति झुलसा

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 1:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में दो जगह भीषण अग्निकांड होने की जानकारी मिली है। बता दें कि पहली घटना मशोबरा के बलदेया में पेश आई। जहां एक ढाबे में अचानक आग लग गई। आग लगने से ढाबे में अफरा-तफरी मच गई और इसी दौरान एक व्यक्ति धुंए से बेहोश हो गया जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय दिल्लू राम पुत्र गोरिया राम के रूप में हुई है।

वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दूसरी घटना चौपाल के सिविल सप्लाई की दुकान में पेश आई। यहां उचित मूल्य की दुकान में अचानक आग लग गई। हालांकि चौपाल में हुए अग्निकांड में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन दुकानदार को काफी नुक्सान जरूर हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]