लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विभिन्न विभागों में पड़े रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव पारित…

SAPNA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 10:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में जिला परिषद के सदस्यों द्वारा रखे गए विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। न्यू पेंशन स्कीम, पंचायत चौकीदार को नियमित करने, जिला परिषद में कार्यरत पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक को एनपीएस नंबर आवंटित करने बारे प्रस्ताव पारित किए गए तथा विभिन्न विभागों में पड़े रिक्त पदों को भरने बारे भी प्रस्ताव पारित किए गए।

इसके अतिरिक्त बैठक में लोक निर्माण विभाग ,जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,विद्युत ,परिवहन, उच्च मार्ग ,ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज ,नगर परिषद, कृषि ,उद्यान, वन, मत्स्य ,कल्याण ,खाद्य आपूर्ति, पशुपालन ,प्रारंभिक शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक में अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने और विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा और उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा ने अधिकारियों को  विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की कार्य योजना बनाने और तय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित बैठक में भाग लेना सुनिश्चित बनाएं। ताकि संबंधित मद से जुड़ी समस्या को शीघ्र हल किया जा सके। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]