लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधायक प्राथमिकता बैठक में भाजपा विधायकों की मौजूदगी पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 6 फ़रवरी 2026 at 7:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले चरण में शुक्रवार को ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के विधायकों ने भाग लिया। बैठक में इस बार भाजपा विधायकों की मौजूदगी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया और कहा कि सभी विधायकों की मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है。

शिमला

बैठक में भाजपा विधायकों की सहभागिता पर मुख्यमंत्री का स्वागत संदेश

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे पहले भाजपा विधायक प्राथमिकता बैठकों में शामिल नहीं होते थे, लेकिन इस बार उनकी सहभागिता सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा विधायकों की सभी बातें सुनी गईं और कई मामलों में मौके पर ही निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने PGI के लंबित चार करोड़ रुपये तुरंत जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल विधायकों की मांगों का गंभीरतापूर्वक निपटारा किया जा रहा है।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर डिप्टी सीएम का तंज

वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा विधायकों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक रॉन्ग नंबर डायल कर रहे हैं। विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि से जुड़े मामलों के लिए विधायकों को राज्यपाल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए।

विधायक प्राथमिकता बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया

डिप्टी सीएम ने कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठक का उद्देश्य ही यही है कि सभी विधायक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना बैठकों में रखी जा रही सभी मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है और नियमों के तहत उनका समाधान किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]