लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रिकॉर्ड पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों और सिद्धपीठ में टेका माथा

SAPNA THAKUR | 2 जनवरी 2022 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

नव वर्ष के पहले दिन प्रदेश के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली जितनी प्रदेश के शक्तिपीठों और सिद्ध पीठ में। जी हां, बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंचे। इस बार नव वर्ष के पहले ही दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में उमड़े।

इतना ही नहीं सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में भी हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वही सभी शक्तिपीठों और सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं को कोविड-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए गए थे जो कि सुबह से शाम तक मोर्चा संभालते हुए दिखे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि शक्तिपीठों और सिद्धपीठ में पौने दो लाख के करीब रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी में सबसे ज्यादा 70 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके अलावा ज्वालाजी में नववर्ष पर 25 हजार श्रद्धालु नतमस्तक हुए, जबकि चामुंडा में 20 हजार, कांगड़ा मंदिर में 5 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

वहीँ, चिंतपूर्णी में 27 हजार श्रद्धालु मां के दरबार पर नमस्तक हुए। उधर, सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में भी नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। यहां 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर शीश नवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]