राजगढ़
प्राकृतिक चिकित्सा को गांव-गांव पहुंचाने का अभियान, जीवनशैली सुधार पर भी रहेगा ज़ोर
आयुर्वेद से इलाज को मिलेगा नया आयाम
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से पंजीकृत दिल्ली की एसलिपियस वेलनेस संस्था ने राजगढ़ में अपना नया कार्यालय स्थापित किया है। इसका उद्घाटन संस्था के आयुर्वेद सलाहकार उमेष कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य आयुर्वेद पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
असाध्य रोगों का समाधान आयुर्वेद में
उमेष कुमार ने बताया कि आयुर्वेदिक उपचार विधि में असाध्य और पुरानी बीमारियों का समाधान मौजूद है। यह पद्धति हजारों वर्षों से भारतीय चिकित्सा संस्कृति का हिस्सा रही है और आज की आधुनिक समस्याओं के लिए भी बेहद कारगर है। संस्था द्वारा तैयार विशेष जड़ी-बूटियों से निर्मित काढ़ों से गंभीर रोगों के उपचार में मदद मिल रही है।
लोगों को किया जाएगा जागरूक
संस्था अब राजगढ़ क्षेत्र के हर गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आयुर्वेदिक निदान और संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देगी। उमेष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में अनुचित खानपान और तनावपूर्ण जीवनशैली से अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, जिन्हें आयुर्वेद के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।
विशेषज्ञों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम में संस्था के स्वास्थ्य सलाहकार रघुवीर ठाकुर, संजीव वर्मा, अमित ठाकुर और सुरजीत चौहान भी मौजूद रहे। सभी ने आयुर्वेद की उपयोगिता और इसके वैज्ञानिक आधार पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group