Himachalnow / शिमला
महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को बढ़ावा देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया और पूरे देश में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में हिमाचल युवा कांग्रेस ने शिमला स्थित राजीव भवन में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस समारोह की अध्यक्षता युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा ने की। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में उनके योगदान को व्यापक पहचान दिलाना था। इस अवसर पर शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, वकीलों, पुलिस और होमगार्ड कर्मियों, सफाई कर्मियों के अलावा एनजीओ, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिरकत की, जबकि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर और नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान को पहचान दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत रही है और आगे भी इस दिशा में निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने महिलाओं को उनके सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों तथा समाज में उनकी हिस्सेदारी के प्रति भी जागरूक किया।
युवा कांग्रेस का मिशन – महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्यरत है और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ताकि महिलाओं को समान अवसर मिल सकें।
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रदेश में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने में मातृशक्ति और महिलाओं की भूमिका अहम हो सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि युवा कांग्रेस हमेशा महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group