एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बता दें ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे।
लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है।
कब हुआ एक्टर का निधन
एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार आज दोपहर अंधेरी में होगा।
इन टीवी शोज में किया काम
गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ समेत कई टीवी शोज में काम किया था। ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज में वो नजर आए। लेकिन, गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली।
‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं। उनका किरदार ही उनकी पहचान बन गई थी।
बीते कल इस अभिनेत्री का हुआ था निधन…….
वहीं बीते कल दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री सुलोचना लाटकर की तबियत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 94 साल की अभिनेत्री को दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन तबियत में सुधार न होते हुए सुलोचना का निधन हो गया। सुलोचना लाटकर पिछले कुछ महीनों से सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका काफी समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
उनके दामाद ने सुलोचना के निधन की पुष्टि की है। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभा देवी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group