लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महंगाई के खिलाफ इतने दिसंबर को रैली निकालेगी कांग्रेस -रजनीश किमटा

PRIYANKA THAKUR | 7 दिसंबर 2021 at 2:50 pm

प्रदेश भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता लेंगे भाग…..

HNN / शिमला

कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 12 दिसम्बर को देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जयपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में प्रदेश भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इस रैली के लिये प्रदेश कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि इस रैली में प्रदेश की एक अलग ही छटा पहचान दिखनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद देशभर में प्रदेश कांग्रेस का एक बहुत बड़ा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि इसी उत्साह और जोश के साथ जयपुर में प्रदेश कांग्रेस को अपनी मौजूदगी प्रदर्शित करनी है। रजनीश किमटा ने कहा कि आज जिस प्रकार देश मे महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है, उससे देश प्रदेश का आम आदमी त्रस्त और दुखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल व डीजल के बढ़ते मूल्यों पर रोक लगाते हुए इसे कम करना पड़ा है।

इसी दबाव के चलते तीन कृषि कानून को भी मोदी को रद्द करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनमत खड़ा होना शुरू हो गया है और इसकी शुरूआत प्रदेश में मंडी उप चुनाव में प्रदेश कांग्रेस की जीत से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। तीन विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब जयराम सरकार का सत्ता से बाहर जाना भी तय है।

किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह इसी प्रकार एकजुटता के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जन आंदोलन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों से जयपुर में होने वाली इस महारैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिये कोई कोर कसर नही रखने को कहा है। इसके लिए जो भी जिम्मेदारी जिस भी पदाधिकारी को दी गई है उसे उन्हें ईमानदारी से निभाने को कहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]