भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 8.12 बजे निधन हो गया है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है। लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं। इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था, फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटीलेटर सपोर्ट पर लाया गया था।
अपने लगभग 78 साल के करियर में करीब 25 हजार गीतों को अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था। तीन बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली लता मंगेशकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं। सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहनेवालों के कानों में गूंज रही है। अब ये आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





