लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाजारों को खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी

PRIYANKA THAKUR | 31 जनवरी 2022 at 3:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में कोविड-19 के मामलो में गिरावट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बंदिशों में और ढील दी है। जी हां सरकार ने दुकानों को खोलने की समय सीमा को समाप्त कर दिया है।

अब दुकानदार पहले की तरह ही सुबह से लेकर रात तक दुकानें खोल सकते हैं। उन पर किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है। इसको लेकर सभी जिला उपायुक्त अधिसूचना जारी करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। वही कैबिनेट में जिम , सपा को खोलने की भी अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के चलते प्रदेश में कुछ बंदिशें लगाई थी। लेकिन अब जब प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं तो सरकार ने बंदिशों में ढील देना शुरू कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]