लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रतिभा सिंह बोली- कभी भी हो सकती है विधानसभा चुनावों की घोषणा, चुनाव मैदान में डटे…

SAPNA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 11:21 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने भाजपा नेताओं के उस बयान पर जिसमें वह बार-बार प्रदेश में सत्ता की रियावत बदलने की बाते कह रहें है को पूरी तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की तरह बताया है जो कभी पूरे नही होते। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोग बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहें है, क्योंकि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनसे मिलने आये विभिन्न क्षेत्रों के पार्टी नेताओं के साथ भेंट में प्रतिभा सिंह ने उन्हें चुनाव मैदान में डटने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी समय विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा चुनावों के समय लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहें है जबकि सरकार के पास घोषणाएं पूरी करने को पैसा ही नही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि प्रदेश 80 हजार करोड़ के कर्ज तले डूब गया है और सरकार फिर से कर्ज लेने की तैयारी में है। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा को बेनकाब करने व लोगों को इन झूठी घोषणाओं के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]