लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत बच्चों को बताया प्री व्यवसायिक शिक्षा का महत्व

PRIYANKA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बद्दी 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला में नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत प्री व्यवसायिक शिक्षा का महत्व विद्यार्थियों को बताया गया। स्कूल के शिक्षक ध्यान सिंह ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों को कौशल प्रशिक्षण की शिक्षा का महत्व बताया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए यातायात नियमों, संतुलित आहार, पर्यावरण को साफ सुथरा रखना, हिमाचल प्रदेश के त्यौहार व व्यंजन, भारत के मुख्य त्योहारो , जैविक खेती, अपशिष्ट पदार्थों का पुन: उपयोग, उपभोक्ता अधिकार व अन्य कई विषयों की प्रदर्शनी लगाकर आए हुए मेहमानों (अतिथियों) का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन सेखड़ी गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा का महत्व व विशेषता पर बल दिया। उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी छात्रों व अध्यापकों का आव्हान किया। एसएमस प्रधान गुरपाल सिंह ने भी छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की और व्यवसायिक शिक्षा को वास्तविक जीवन में अपनाने पर बल दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]