लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दशकों पुरानी जनजातीय दर्जे की मांग को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरा नहीं किया गया तो…

SAPNA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 11:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ संगड़ाह

हाटी समिति की भवाई भोज इकाई की बैठक शनिवार को हरिपुरधार मे मदन राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। खूमली बैठक में हरिपुरधार इकाई के अध्यक्ष मदन राणा ने समुदाय के लोगों को हाटी समुदाय की परंपराओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पिछले 67 वर्षों से गिरिपार की 144 पंचायतों के लोग अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग कर रहे हैं, मगर सरकारों द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया गया।

बैठक में प्रताप सिंह चौहान, जालम सिंह, जाति राम, नारायण सिंह, सुंदर सिंह व नरेश ठाकुर आदि ने भी अपनी बात रखी। मदन राणा ने कहा कि, यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गिरिपार को जनजातीय दर्जा नही मिला तो, सभी राजनीतिक दलों का बहिष्कार किया जाएगा और नेताओं के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]