टोक्यो ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हिमाचल प्रदेश के युवा निषाद कुमार ने भारत की झोली में दूसरा रजत पदक डाल दिया है। पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया।
निषाद ने फाइनल मुकाबले में 2.06 मीटर के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और साथ ही साथ अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को भी मजबूत किया। बता दे कि निषाद ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था।
बता दें कि निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले हैं। उन्होंने देश के साथ साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। महज 22 वर्ष की उम्र में निषाद कुमार ने एशियन चैंपियनशिप में रिकॉर्ड बना दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group