लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टिम्बी स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित, दी यह जानकारी…..

Ankita | 16 जून 2023 at 8:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिलाई

जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा आज शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला चड़ेउ (टिम्बी) में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों बारे जानकारी व इससे बचाव बारे जानकारी प्रदान करना व बाल संरक्षण संबंधी कानूनों व अधिकारों की जानकारी प्रदान करना था।

शिविर की शुरुआत करते हुए जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया व बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श बारे व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2102, बच्चों के अधिकारों व बच्चों से सम्बन्धित कानूनों जैसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को प्रदान की।

उन्होंने नशा निवारण व साइबर अपराधों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी जानकारी दी। साथ ही मोबाइल फोन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनाथ व अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुलदीप कुमार ने 1098 बारे बताया और कहा कि यह राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा हैं जो बेबस व बेसहारा और मुसीबत में फसें बच्चों (0-18 वर्ष तक) के लिए दिन-रात यानी 24 घंटे काम करती हैं। इस नम्बर पर कॉल करने वाले का नाम, पता व जानकारी गुप्त रखी जाती हैं।

अंत में विद्यालय प्रशासन की तरफ से अध्यापक नागेंद्र कुमार ने जिला बाल संरक्षण इकाई का शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया। इस शिविर में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार, विद्यालय के अध्यापक नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार, रीना चौहान सहित विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें