Newbies celebrated Holi fiercely at Genius Global School

जीनियस ग्लोबल स्कूल में नौनिहालों ने जमकर मनाई होली

उम्र, जाती और धर्म के भेदभाव भुलाता पर्व होली- नीति

HNN / सोलन

शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में नौनिहालों ने अध्यापकों संग जमकर होली मनाई। वीरवार को बच्चे होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। स्कूलों में बच्चों ने दो साल बाद खुब होली खेली और धमाल किया। स्कूलों में बनाए गए होलिकोत्सव में बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी होली के रंगों में रंग गईं। बच्चों ने जहां होली के गीत गाए वहीं गीतों की धुन पर तरह तरह के डांस कर तालियां बटोरी।

स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमे लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते है। दुश्मनों को आजीवन दोस्तों के रूप में बदलता है। साथ ही उम्र, जाति और धर्म के सभी भेदभाव को हटा देता है। उन्होंने कहा कि होली को फाल्गुन या वसंत ऋतु के आगमन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली का त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत का भी प्रतीक है। यह बहुत सारे रंग, पानी के फुहारे, और गुब्बारों के संग इस दिन को और रंगीन कर देता है।

ये रहे सॉन्ग प्रतियोगिता के विजेता…
इस अवसर पर सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली सॉन्ग प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी की आव्या ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि शमिता व आरव ठाकुर ने दूसरा व आरिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा दूसरी से हार्दिक, आरुष, आरल व सेहर ने प्रथम स्थान जबकि तेजस व सक्ष ने दूसरा व ख्याति व सार्थ ने तीसरा स्थान झटका। कक्षा पहली से मोक्ष और आरव गौतम प्रथम, काशवी, मार्या और नमामी दूसरे व रनित, आदविक व लोविक तीसरे स्थान पर रहे।


Posted

in

,

by

Tags: