पूर्व विधायक कर्नेश जंग व अजय बहादुर के खिलाफ नाहन थाने में दिया मामला
HNN / नाहन
जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपेंद्र ठाकुर पर हमले का आरोप पांवटा साहिब के पूर्व विधायक कर्नेश जंग व जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर पर लगा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रूपेंद्र ठाकुर पर यह हमला उस समय हुआ जब वह शिमला से कांग्रेस के कार्यक्रम से अपनी निजी गाड़ी से नाहन लौट रहे थे। गाड़ी में उनके साथ नाहन नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पपली भी थे।
घटना करीब रात 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। रूपेंद्र ठाकुर के द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार शिमला-नाहन रोड पर निहोग से करीब 8 किलोमीटर पीछे जंग के द्वारा भूपेंद्र ठाकुर की गाड़ी को रोका गया।
रूपेंद्र ठाकुर ने उनकी मंशा को भागत हुए जैसे ही गाड़ी को भगाया उन्होंने उनका काफी दूर तक पीछा किया। भूपेंद्र ठाकुर ने दी गई शिकायत के अनुसार बताया कि जैसे ही वे निहोग पहुंचे उन्होंने एक लिंक रोड की ओर खुद को बचाते हुए गाड़ी को मोड़ लिया।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका तो करने कर्नेश जंग और अजय बहादुर ने जबरन दरवाजा खोल उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया। दी गई शिकायत के अनुसार रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि जान से मारने की मंशा से करनेश जंग ने उन पर एक बड़ा पत्थर मारा जो कि उनकी टांग पर लगा।
उन्होंने बताया कि वे जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहे थे कि तभी उनके सिर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने शराब की बोतल मार दी। इसी बीच पार्षद राकेश गर्ग पर भी हमले की कोशिश हुई मगर किसी तरह दोनों जान बचाकर जंगल की ओर भाग गए।
कुछ देर बाद जब वह सड़क पर आए तो हमलावर वहां से जा चुके थे। दोनों ने पीछे से आ रहे प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी को फोन किया। अजय सोलंकी अपने साथियों सहित घटनास्थल पर पहुंचे।
करीब 10:00 बजे के आसपास नाहन थाने में अजय सोलंकी, रुपेंद्र ठाकुर व पार्षद राकेश गर्ग को लेकर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक डीएसपी मीनाक्षी शहर कोतवाल मानवेंद्र ठाकुर मामले को लेकर पूछताछ कर रहे थे। जानकारी तो यह भी है कि शिकायत में दोनों कथित आरोपियों को नशे में धुत बताया गया है।
बरहाल, गुटबाजी में उल्झी जिला सिरमौर कांग्रेस अब सिर फुटाई पर उतर आई है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष जो गुटबाजी का ड्रामा नजर आया था। इस प्रकरण के बाद जहां कांग्रेस की बड़ी किरकिरी हुई थी वही जिला अध्यक्ष गुट इस प्रकरण के बाद सुर्खियों में आ गया था।
आज देर रात हुए हमले के बाद अब विवाद थमता नजर नहीं आता है। जाहिर है अजय सोलंकी सहित हर्षवर्धन गुट मामले को लेकर हाईकमान तक जा सकता है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि रूपेंद्र ठाकुर सीधे और सौम्य स्वभाव के हैं। कांग्रेस पार्टी से उनका और उनके परिवार का पुराना नाता है। ऐसे में इस प्रकरण के बाद जिला अध्यक्ष के गुट में शामिल रेणुका जी के विधायक को निश्चित रूप से वर्ष 2022 के चुनावों में बड़ा नुक्सान भी हो सकता है। इसकी बड़ी वजह रूपेंद्र ठाकुर का गांव रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। यही नहीं इनका परिवार सियासी समीकरणों में डिसाइडिंग फैक्टर भी रहता है।
बरहाल शिकायत पत्र थाने में दे दिया गया है मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी ने बताया कि अभी उनके पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रपट दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group