HNN / मंडी
जिला मंडी के सराज के मझाखल गांव में देर रात दो मंजिला गौशाला में आग लग गई। गांव के बीचो-बीच गौशाला में आग लगने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने में जुट गए। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को 5 लाख का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार जंजैहली के समीप मझाखल में एक गौशाला में अचानक आग भड़क गई।
गनीमत यह रही कि जब गौशाला में आग लगी तो लोगों ने मवेशियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। हालांकि अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया था , लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उधर, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से 5 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





