HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट ने शिक्षण संस्थान को खोलने की मंजूरी दे दी है। जी हां हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल आएंगे। वहीं पहली से आठवीं तक के बच्चों की पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। वही, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 1 फरवरी मंगलवार से शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य कर दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था। इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। बोर्ड कक्षाओं की मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होनी है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने स्कूल को खोलने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थी एग्जाम की तैयारी कर सकें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





