HNN/ शिमला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनके छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी आज भी देश मे हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
कांग्रेस उनकी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते पर हमें एक बनकर आगे बढ़ना है और इस देश की एकता और अंखडता को कायम रखना है। यही बापू के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक ,सत्य जीत नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, पार्षद दिवाकर शर्मा, राजेश वर्मा, भूपेंद्र कंवर , रमेश शर्मा, दिनेश जगटा, ऊषा मेहता,शान्ता राजटा, पुष्पा शोभटा, कृष्णा कुमारी, घनश्याम ठाकुर, ब्रह्मदत्त चौहान, व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





