लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों की शौर्य गाथा को समर्पित बाइक तिरंगा यात्रा 22 मई को पांवटा साहिब में

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांवटा साहिब

भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में 300 बाइकों के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल करेंगे शिरकत

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पांवटा साहिब द्वारा 22 मई को ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर जवानों की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल रहेंगे विशेष अतिथि
यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, वाई पॉइंट, बद्रीपुर चौक, गोन्दपुर, राजबन, बांगरन, शिवपुर से होते हुए शहीद स्मारक बेहड़ेवाला में समाप्त होगी।

300 से अधिक बाइक और वाहनों का होगा काफिला
युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में 300 से अधिक बाइक और अन्य वाहन शामिल होंगे। यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, एबीवीपी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी रणनीति
इस आयोजन के संबंध में युवा मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवा मोर्चा महामंत्री तरणजीत सिंह गिल, रणवीर सिंह फौजी, सुभाष चौहान, शमशेर अली, सुखविंदर सिंह, महराज काश्मी, हेमराज चौधरी, स्पर्श गुप्ता, संयम गुप्ता, हितेन्द्र हितू, अनिल चौधरी, हिमांशु चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]