HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी के गुंबद को स्वर्ण मंदिर की तरह सोने का बनाने का काम शुरू हो गया है। गुंबद पर लगभग साढ़े पांच किलोग्राम सोना और 596 किलोग्राम तांबा प्रयोग में आने का अनुमान लगाया गया है। गुंबद पर सोना लगाने के 16 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस राशि को दिल्ली के एक व्यवसायी गुप्त दान कर रहे हैं।
इस काम को करने के लिए गुजरात और राजस्थान के कारगीर बुलाए गए हैं। कारीगर अभी गुंबद लगाई जाने वाली तांबे और सोने के मिश्रण की प्लेट तैयार कर रहे हैं। इन प्लेट पर नक्काशी भी की जा रही है। प्लेट तैयार होने के बाद उन्हें गुंबद पर लगाने का कार्य किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौरतलब है कि श्री नयनादेवी देवी जी में श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर सोने और चांदी का दान करते आए हैं। इससे पहले गर्भगृह में लगाने के लिए पंजाब के एक श्रद्धालु ने तीन किलोग्राम सोना दान किया किया था। मंदिर के गुंबद पर सोने का कलश नाभा के एक श्रद्धालु ने स्थापित कराया था, जबकि एक श्रद्धालु ने 19 किलोग्राम का चांदी का छत्र दान किया था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group